दिनांक 09.03.2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर दो कोयला लदे ट्रकों को फर्जी कागजात के साथ अवैध रूप से कोयले का परिवहन करते हुए पकड़ा गया था। इस संबंध में वादी रोशन कुमार (वर्तमान खान निरीक्षक, जिला खनन कार्यालय, रांची) के टंकित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की जांच के क्रम में दिनांक 27.03.2025 को प्राथमिकी में दर्ज ट्रक (Reg No- JH02AH-5787) के मालिक आशीष कुमार, उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता स्व. राजेन्द्र साव, निवासी चमातु, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार को विधिवत छापामारी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 28.03.2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस काण्ड से संबंधित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
1. नाम: आशीष कुमार , उम्र: करीब 22 वर्ष, पिता का नाम: स्व. राजेन्द्र साव, पता: ग्राम- चमातु, थाना- बालूमाथ, जिला- लातेहार
जप्त सामान का विवरण:
1. Vivo V-5 Android Mobile
SIM No-1: 9334408332
SIM No-2: 8987913501
IMEI No-1: 864931067630716
IMEI No-2: 864931067630708
छापामारी दल के सदस्य:
1. पु०अ०नि० सह ओ०पी० प्रभारी भवेश कुमार, खरसीदाग ओ०पी०
2. पु०अ०नि० नितिश कुमार, खरसीदाग ओ०पी०
3. पु०अ०नि० सुकरा उरॉव, खरसीदाग ओ०पी०
