झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत द्वारा 20 मार्च 2025 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची, झारखंड – झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत जनहित और चौकीदार हित में झारखंड में चौकीदारी व्यवस्था को मजबूत करने एवं विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन करने जा रहा है।

यह धरना प्रदर्शन 20 मार्च 2025 को झारखंड विधानसभा के सामने क्यूट मैदान, रांची में आयोजित किया जाएगा, जो सुबह 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। इस प्रदर्शन में राज्य भर से दफादार और चौकीदार बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह ने राज्य सरकार से मांग की है कि मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि यह धरना प्रदर्शन चौकीदारों के हितों को सुरक्षित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

news100 livetv
Author: news100 livetv

और पढ़ें