सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, तुपुदाना, मानेगा इस बार धूम धाम से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आज तुपुदाना स्थित श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी प्रतिवर्ष की भांति भव्य और धार्मिक उत्साह के साथ दुर्गोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बैठक में पिछले वर्ष के लेखा-जोखा का विवरण प्रस्तुत किया गया और नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।

इस वर्ष का मुख्य आकर्षण कोलकाता के दक्षिणेश्वर मंदिर के प्रारूप पर आधारित भव्य पूजा पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जा होगी। विसर्जन समारोह में पारंपरिक ताशा की गूंज रहेगी। जगह की कमी के कारण पूजा पंडाल का निर्माण दुर्गा मंदिर से बालसिरिंग रोड आयोजन वाटिका के बगल में करने का निर्णय लिया गया है। यहां सप्तमी से विजयादशमी तक प्रतिदिन मेला, भोग वितरण और विजयादशमी की रात जगराता का भव्य आयोजन होगा।

पूजा को सफल बनाने हेतु गठित नई समिति इस प्रकार है:

मुख्य संरक्षक – माननीय खिजरी विधायक राजेश कच्छप
संरक्षक – सतीश पंडा, राजेश साहु, अनिल बंसल, निर्मला गाड़ी, नीरज कुमार लाल (बबलू साहू), कृष्ण प्रजापति
अध्यक्षमोहित नाथ शाहदेव
उपाध्यक्ष – अंकित सिंह
महासचिव – कर्ण नाथ शाहदेव (सुमन शाहदेव)
सचिव – जयन्त नाथ शाहदेव (Heru Shahdeo)
महामंत्री – सुमन मण्डल
कोषाध्यक्ष – संतोष प्रजापति
सह-कोषाध्यक्ष – रोशन प्रजापति
पूजा प्रभारी – भोला राम, सोनू दुबे
जगराता प्रभारी – विवेक शाहदेव, अनिल बंसल
विसर्जन प्रभारी – विक्रमजीत शाहदेव, अनूप सिंह
भोग प्रभारी – अभिषेक सिंह (मोगली), मंटू साहू
विधिक सलाहकार – समावेश भंजदेव (सन्नी)
मेला व्यवस्थापक – पिरवा कच्छप, छोटू तिर्की, राजेश वर्मा (मुन्ना), विनीत साहू, शुभम कच्छप, अजय रजक

news100 livetv
Author: news100 livetv

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool