हरिनाथ साहू बने श्री श्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति सुकुरहुटू कांके के मुख्य संयोजक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांके। श्री श्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति, सुकुरहुटू, कांके की बैठक बीते रविवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कांके के उप प्रमुख अजय बैठा ने की और संचालन दीपक महतो ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिनाथ साहू, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, मुखिया अनीता मुंडा, राम लखन मुंडा, नसीब लाल महतो, वनिता मेहता, मीना देवी, अनीता देवी, कंचन रानी, विनोद साहू, संजीव महतो, गौरी शंकर प्रजापति, मनोहर महतो, बनी महतो, हरे कृष्णा महतो, उमेश साहू, शत्रुघ्न महतो, सीताराम मुंडा, गौरी शंकर महतो सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में रामनवमी डोल मेला सहित आगामी एक वर्ष के विभिन्न पर्व-त्योहारों के सफल संचालन और क्रियान्वयन के लिए कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से समाजसेवी राजकुमार महतो को अध्यक्ष और हरिनाथ साहू को मुख्य संयोजक चुना गया।

अन्य पदाधिकारियों में

  • सचिव: फुलेश्वर बैठा
  • सह सचिव: पुरुषोत्तम दास गोस्वामी
  • कार्यकारी अध्यक्ष: शिव कुमार संतोषी
  • उपाध्यक्ष: गौरी शंकर प्रजापति, उमेश साहू, बेनीराम महतो, सीताराम मुंडा, महेंद्र महतो
  • कोषाध्यक्ष: सतीश कुमार महतो
  • सह कोषाध्यक्ष: राजेश महतो, अनूप लोहरा
  • महामंत्री: शत्रुघ्न महतो
  • मंत्री: अनिल मुंडा
  • संयोजक: नसीब लाल महतो, रूपलाल महतो, नागेंद्र महतो, विनोद साहू, नरेश महतो, गौरी शंकर महतो, हरे कृष्णा महतो
  • सह संयोजक: जगन्नाथ महतो, मनीष महतो, दिनेश साहू, दिलीप महतो
  • मुख्य संरक्षक: बादल सिंह मुंडा, अजय बैठा, सुषमा देवी, संजीव कुमार महतो, राम लखन मुंडा, अनीता मुंडा, रीना देवी, सुनीता देवी, चंदन बैठा, नागेश्वर महतो

बैठक में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों ने सभी नव-चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

news100 livetv
Author: news100 livetv

और पढ़ें