लोहरदगा, 29 सितंबर 2024 (रविवार) को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रदेश अधिवेशन लोहरदगा में आयोजित किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, कृषि बाजार के समीप आयोजित होगा। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता और विभिन्न जिलों से जुड़े आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे।
इस प्रदेश स्तरीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को बतौर मुख्यमंत्री आमंत्रित किया गया है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राज्यभर से हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं और 24 जिलों से आंगनबाड़ी सहिया उपस्थित होंगी। यह अधिवेशन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं, उनके अधिकारों और उनकी स्थिति में सुधार के लिए संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
कार्यक्रम के निमंत्रण को लेकर भारतीय मजदूर संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंत्री जी को निमंत्रण देने पहुंचे, निमंत्रण देने वालों में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री संजय चक्रवर्ती, आंगनबाड़ी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र, संगठन मंत्री रीमा देवी, महामंत्री पुष्पा देवी, कोषाध्यक्ष सालिनी, और अखिल भारतीय उपाध्यक्ष कुमुदनी कुल्लू शामिल थे।
यह अधिवेशन आंगनबाड़ी सेवाओं को सशक्त बनाने और उनके कार्य में आ रही समस्याओं पर चर्चा करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी मांगों पर विचार करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाने की उम्मीद है।
