रांची: झारखंड विधानसभा का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र 24 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने इस सत्र की मंजूरी दे दी है। यह सत्र 24 फरवरी 2025 से 27 मार्च 2025 तक चलेगा।
बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी। सत्र की शुरुआत नए सदस्यों के शपथ ग्रहण से होगी, जिसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। राज्यपाल संतोष गंगवार 24 फरवरी को सुबह 11:30 बजे सदन को संबोधित करेंगे।
पहले दिन की कार्यवाही के दौरान दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद शोक प्रकाश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।
यह बजट सत्र राज्य के विकास और नीतिगत फैसलों के लिए अहम साबित होगा। विभिन्न विभागों और योजनाओं के लिए वित्तीय प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी, जिससे राज्य के नागरिकों को नई उम्मीदें जुड़ी हैं।
