दिनांक 19.03.2025 को अपराह्न 14:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रांची स्थित सभा कक्ष में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), रांची के द्वारा किया गया। इस गोष्ठी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के प्रारंभ में आगामी त्योहारों – रामनवमी, ईद एवं सरहुल के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके पश्चात विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी-बारी से सभी थाना प्रभारियों से की गई।
आगामी माह के लिए निम्न निर्देश दिए गए:
- अपराध नियंत्रण:
- लंबित कांडों की समीक्षा कर तकनीकी शाखा से आवश्यक तकनीकी सहयोग लेना।
- NBW वारंट का समय पर निष्पादन कर न्यायालय को सूचित करना।
- लंबित पासपोर्ट सत्यापन एवं UD कांडों की समीक्षा।
- विगत 1 वर्ष में जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन।
- छिनतई, रेप, पोक्सो, चोरी, लूट एवं संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन हेतु ठोस कार्रवाई।
- जुआ और शराब के अवैध अड्डों पर छापामारी अभियान चलाना।
- अनुसंधान नियंत्रण:
- प्रॉपर्टी ऑफेंस कांड एवं UD कांडों की समीक्षा कर उनके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना।
सम्मान समारोह:
विगत माह में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं:
- श्री रामनारायण चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, खलारी
- पु.अ.नि. चन्दन कुमार, थाना प्रभारी, चान्हो
- लिखोर्तीन लिपिक, राजेश प्रसाद, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हिंदी शाखा
- स.अ.नि. नीरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, CCTNS शाखा
उक्त सभी को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।
