राँची: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय बैठक 22 और 23 मार्च 2025 को लक्ष्मीनारायण मंदिर धर्मशाला, सेवा सदन, अपर बाजार, राँची में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सह संगठन मंत्री श्री मनोज साहू जी, प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप वैद्य जी, झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री श्री कन्हैया लाल जी, राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष श्री मुरारी मिश्रा जी, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र पांडेय, श्री विजय कुमार, मंत्री श्री वीरेंद्र प्रसाद, श्री प्रशांत सिंह जी, राष्ट्रीय बजरंग दल मंत्री श्री आशिष जी, एडवोकेट फोरम के उपाध्यक्ष श्री नित्यानंद सिन्हा जी, हिंदू हेल्पलाइन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुनय मंत्री, इंडिया हेल्थ लाइन के प्रदेश मंत्री श्री राजीव रंजन मिश्रा जी, राष्ट्रीय महिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती तंद्रा मुखर्जी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में झारखंड के 10 जिलों से 85 कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधित्व किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड के प्रत्येक जिला और प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का विस्तार करने की योजना पर विचार-विमर्श करना था। प्रत्येक जिले के लिए एक पालक नियुक्त कर संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में हनुमान चालीसा केंद्र अधिक से अधिक खोलने पर जोर दिया गया। एक-एक कार्यकर्ता को हनुमान चालीसा केंद्र खोलने का लक्ष्य दिया गया और जून 2025 तक पूरे झारखंड में 5000 केंद्र खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
बैठक दो दिन में विभिन्न सत्रों और चक्रीय बैठकों के माध्यम से संपन्न हुई।
- 22 मार्च को दो सत्र और तीन चक्रीय बैठकें हुईं।
- 23 मार्च को तीन सत्र और तीन चक्रीय बैठकें आयोजित की गईं।
चक्रीय बैठकों का संचालन केंद्रीय सह संगठन मंत्री श्री मनोज साहू जी, मंत्री श्री प्रशांत सिंह जी, संगठन मंत्री श्री कन्हैया लाल जी, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुरारी मिश्रा जी और धनबाद विभाग के अध्यक्ष श्री रविशंकर पांडे जी ने किया।
राष्ट्रीय महिला परिषद की मंत्री श्रीमती सीमा शर्मा और ओजस्वनी की प्रांत मंत्री श्रीमती डौली सिंह ने भी बैठक का नेतृत्व किया।
नए पदाधिकारियों की घोषणा:
बैठक के दौरान श्री मनोज साहू जी ने निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की:
- गुड्डू सिन्हा जी (हजारीबाग) – अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष।
- अश्विनी भदानी और नंदलाल जी – कार्यकारिणी सदस्य।
- श्री अनिल तिवारी जी – राँची महानगर के उपाध्यक्ष।
- श्री मनोज कुमार – राँची महानगर के मंत्री।
- श्री मणि चयन मिश्रा – दुमका जिला के मंत्री।
- श्री विकास जी – राष्ट्रीय बजरंग दल, दुमका जिला के मंत्री।
- श्री विनय कांत पांडे – अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, पलामू विभाग के उपाध्यक्ष।
- श्री राम लगन सिंह – पलामू के अध्यक्ष।
- श्री योगेश्वर सिंह – हनुमान चालीसा केंद्र प्रमुख।
- श्री पुरुषोत्तम दास – राष्ट्रीय बजरंग दल नगर अध्यक्ष।
- श्रीमती मंजू देवी और श्रीमती पुष्पा तिवारी – राष्ट्रीय महिला परिषद, राँची महानगर की उपाध्यक्ष।
- श्रीमती वीणा श्री – किड्स एड्स की अध्यक्ष।
- श्रीमती वंदना श्रीवास्तव – पलामू जिला की राष्ट्रीय महिला परिषद की मंत्री।
- श्रीमती सलोनी सिंह – ओजस्वनी, राँची महानगर की अध्यक्ष।
- श्रीमती कविता देवी और श्रीमती आरती देवी – नगर उपाध्यक्ष।
- श्रीमती सोनी देवी – नगर मंत्री।
इन नियुक्तियों की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महामंत्री श्री दिलीप वैद्य जी के द्वारा की गई।
