हरिनाथ साहू आरटीएसएम के राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक में शामिल हुए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन (आरटीएसएम) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में संपन्न हुई। इस बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश के नेतृत्व में छह जिला अध्यक्षों सहित कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू, बोकारो जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष (पलामू) अजय कुमार साहू, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू सहित 11 सदस्यीय टीम ने भाग लिया।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की वार्षिक राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक इस बार छिंदवाड़ा में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के लगभग 25 राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से सात प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए:

1. सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती: समाज के सभी उपवर्गों को एक मंच पर लाने का प्रयास।

2. शिक्षा और कौशल विकास: समाज के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसर प्रदान करना।

3. आर्थिक सशक्तिकरण: युवाओं को रोजगार और उद्यमिता की ओर प्रेरित करना।

4. सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी: निरंतर संघर्ष और आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना।

5. सामाजिक आपदा प्रबंधन और सेवा परोपकार: रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहायता योजनाओं का प्रबंधन।

6. मीडिया एवं डिजिटल सशक्तिकरण: युवाओं को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराना और उन्हें प्रेरित करना।

7. संगठन का विस्तार: प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक गांव-गांव में बैठकों और सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाना।

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि देशभर में हमारी आबादी लगभग 10 प्रतिशत और झारखंड में 14 प्रतिशत से अधिक है। राजनीतिक जागरूकता के अभाव में समाज धर्म और जाति के आधार पर किसी एक पार्टी का बंधुआ वोटर बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि जाति की पहचान के साथ राजनीतिक चाबी अपने हाथ में लेना जरूरी है ताकि समाज को प्रगतिशील, शोषण मुक्त और नेतृत्वकारी भूमिका में लाया जा सके।

राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर साहू मुरारी गुप्ता ने की, जबकि संचालन संगठन महामंत्री त्रिवेणी साहू ने किया।

 

news100 livetv
Author: news100 livetv

और पढ़ें