नामकुम प्रखण्ड के नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि श्री एतवा मुंडा ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखण्ड प्रमुख और थाना प्रभारी (नामकुम, खरसीदाग, तुपुदाना) को औपचारिक रूप से इसकी सूचना दी।
पदभार ग्रहण के बाद श्री एतवा मुंडा को सभी संबंधित पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि प्रमुख आशा कच्छप ने भी उनके कार्यकाल में बेहतर कार्य करने की आशा व्यक्त की।
इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से कल्याण लिंडा, करण मुंडा, बलराम स्वांसी, सागर मुंडा, किसनाथ मुंडा, बिरसा मुंडा, बसंत मुंडा, मंगल मुंडा, बिराज मुंडा, जगदीश मुंडा, माधव मुंडा, लका मुंडा, खेथरो मोहन मुंडा, मोहन मुंडा, सोनू राम मुंडा आदि शामिल थे।
श्री एतवा मुंडा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनहित में कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे।
