Post Views: 201
आज दिनांक 13 अप्रैल 2025 : नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर सिमर टोली निवासी राजकुमार महतो को आज सुबह लगभग 5:30 बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को रिम्स अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के पेट में गोली लगी है। पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है तथा तकनीकी सहायता की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
