महागठबंधन की प्रचंड जीत पर झारखंड में जश्न, रांची के नयासराय से निकाला गया विजय जुलूस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची, 24 नवंबर: झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। हर गांव, हर मोहल्ले में ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है और लोग जश्न मना रहे हैं। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रांची के नयासराय से भव्य विजय जुलूस निकाला।

इस जुलूस में “महागठबंधन अमर रहे” के गगनभेदी नारों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यकर्ताओं और नेताओं के हाथों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के झंडे लहराते देखे गए। खास बात यह रही कि शीर्ष नेताओं ने पारंपरिक तीर-धनुष के साथ इस जीत का जश्न मनाया, जो झारखंड की संस्कृति का प्रतीक है।

जुलूस में हर उम्र के लोग—बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे—उत्साह के साथ शामिल हुए। मुख्य रूप से रांची जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, युवा मोर्चा नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष बिंदे उरांव, नगड़ी प्रखंड युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील तिर्की, और महिला मोर्चा कूदलांग पंचायत की राजकुमारी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

महागठबंधन की इस ऐतिहासिक जीत पर नेताओं ने जनता का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि नई सरकार झारखंड के विकास और जनता की भलाई के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। विजय जुलूस ने न केवल लोगों में उत्साह भरा, बल्कि राज्य में एकता और साझेदारी का संदेश भी दिया।

news100 livetv
Author: news100 livetv

और पढ़ें