जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस मंत्रियों द्वारा जनता दरबार का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। जन समस्याओं के समाधान और शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए कांग्रेस कोटे के मंत्रियों द्वारा राज्य से लेकर जिला स्तर तक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि कांग्रेस, सरकार गठन के प्रारंभ से ही जन मुद्दों के प्रति गंभीर रही है। पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से जनता दरबार की यह पहल शुरू की गई है।

 

आज इसी क्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कांग्रेस भवन में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को प्रस्तुत किया। आगामी 6 जनवरी को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा कांग्रेस भवन में सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग अपनी समस्याओं को रख सकते हैं।

 

प्रवक्ता ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक उपयुक्त और प्रभावी प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। इससे उन्हें अनावश्यक भाग-दौड़ और अन्य परेशानियों से बचाया जा सकेगा।

 

जनता दरबार में सभी विभागों से संबंधित समस्याओं पर कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के विभागों के अलावा, यदि अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं आती हैं, तो संबंधित विभाग के मंत्री और अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

जनता दरबार की विशेषताएं:

1. समस्याओं का दस्तावेजीकरण किया जाएगा।

2. त्वरित निराकरण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से समय-समय पर ली जाएगी।

3. बेहतर कार्य संस्कृति और मजबूत कार्य प्रणाली के जरिए जनता के प्रति अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा।

4. जनहित के कार्यों से कोई समझौता नहीं होगा।

जनता दरबार के लिए मंत्रियों के समय और तिथियों का कैलेंडर तैयार किया जाएगा, जिससे जनता सजग रहे और अपनी समस्याओं को बेझिझक प्रस्तुत कर सके।

 

news100 livetv
Author: news100 livetv

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool