सड़क हादसे में झारखंड शिक्षक संघ के रांची जिला अध्यक्ष सफदर ईमाम का निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची, 14 अक्टूबर 2024: झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के रांची जिला अध्यक्ष सफदर ईमाम का रविवार की दोपहर एक दुखद सड़क हादसे में निधन हो गया। वह अपने परिवार के साथ बेतला में छुट्टियां मना कर लौट रहे थे, जब उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में श्री ईमाम और उनके 10 वर्षीय पुत्र का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया।

कार में सफदर ईमाम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी सवार थे, जिन्हें चोटें आई हैं, लेकिन अन्य सभी घायल अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। श्री ईमाम का पैतृक निवास इटकी में है, जहां सोमवार को जोहर की नमाज के बाद दिन के 2 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

सफदर ईमाम के असामयिक निधन से शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके सहयोगी और रांची के लोगों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्री ईमाम एक समर्पित शिक्षक और समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे, और उनके निधन से शिक्षा जगत में एक बड़ी क्षति हुई है।

 

news100 livetv
Author: news100 livetv

और पढ़ें