भारतीय जनता पार्टी गांडेय विधानसभा बुथ नम्बर 124 के अध्यक्ष बद्री साव का निधन, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

दिनांक 21 सितंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी गांडेय विधानसभा बुथ नम्बर 124 के अध्यक्ष, श्री बद्री साव का संबलपुर रेलवे स्टेशन (उड़ीसा प्रदेश) पर निधन हो गया। वे बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर ले जाए जा रहे थे। उनका अंतिम संस्कार दिनांक 22 सितंबर 2024 को उनके पैतृक गाँव चुंगलो में किया गया।

भारतीय जनता पार्टी बुथ समिति चुंगलो, शक्ति केन्द्र छोटकी खरगडीहा द्वारा दिनांक 24 सितंबर 2024 को अपराह्न 4:00 बजे ग्राम चुंगलो में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेन्द्र प्रसाद वर्मा (मंडल अध्यक्ष), रघुनंदन प्रसाद कुशवाहा, कौलेश्वर वर्मा, रेणु लाल चौरसिया, पप्पू राय, गणेश यादव, जनाब अंसारी, बालगोविंद सिंह, मनोज कुमार साव, संचय दास, रेवेल दास, राधे दास, मुरली दास, जानकी साव, सुमन साव और भुनेश्वर साव सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

सभी उपस्थित लोगों ने श्री बद्री साव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

news100 livetv
Author: news100 livetv

और पढ़ें