आम जनता की शिकायतों के समाधान हेतु व्हाट्सएप नंबर जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची जिला प्रशासन ने नागरिकों की शिकायतें प्राप्त करने और उनके त्वरित समाधान के लिए एक विशेष व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है। उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने इस नंबर की आज आधिकारिक रूप से पायलट लॉन्चिंग की। उन्होंने कहा कि यह पहल नागरिकों की सुविधा और प्रशासन के साथ उनके संपर्क को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

व्हाट्सएप नंबर 24×7 सक्रिय रहेगा

उपायुक्त ने बताया कि यह व्हाट्सएप नंबर चौबीस घंटे क्रियाशील रहेगा। इसके संचालन और अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी के साथ दो सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

तीन शिफ्टों में कर्मियों की तैनाती

नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कर्मियों को तीन शिफ्ट में कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है:

1. सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक

2. दोपहर 02:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

3. रात 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक

 

प्रक्रिया और उद्देश्य

प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों तक तुरंत अग्रसारित किया जाएगा।

समाधान की प्रक्रिया को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए संबंधित विभागों से रिपोर्ट भी ली जाएगी।

समय के साथ इस व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उपायुक्त का संदेश

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, “यह पहल जिला प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाने का एक प्रयास है। हमारा उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।”

जिला प्रशासन का आह्वान

रांची जिला प्रशासन ने रांची वासियों से अपील की है कि वे इस नंबर का उपयोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को साझा करने के लिए करें। प्रशासन इस माध्यम से हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

news100 livetv
Author: news100 livetv

और पढ़ें